Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस दल पर किया हमला, चार जवान शहीद

Published

on

Loading

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रक्ट रिजर्व ग्रुप) के 4 जवान शहीद हो गए और 9 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को हेलीकाप्टर की मदद से रायपुर लाया गया है।

एएसपी रायपुर विजय अग्रवाल ने कहा कि शहीद हुए चारों जवान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के मूल निवासी थे। वहीं घायल जवानों में भी 7 जवान छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। घायलों में एक जवान बलिया (उत्तरप्रदेश) और दूसरा जवान छतरपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी है।

एएसपी ने कहा कि मुठभेड़ में बिलासपुर के उपनिरीक्षक विनोद कौशिक, कोरबा के उपनिरीक्षक मूलचंद सिंह कंवर, नारायणपुर के आरक्षक देवनाथ पुजारी और कोंडागांव के आरक्षक रायसिंह मरकाम शहीद हो गए।

फाइल फोटो

वहीं आरक्षक बृजेश यादव (बलिया), जयकरण प्रजापति (छतरपुर), संजय पटेल (कांकेर), घसिया राम कुमेटी (कांकेर), संतोष कुमार दुग्गा (कांकेर), नंदकुमार लकड़ा (रायगढ़), रोहित बेसरा (कांकेर), जगेन्द्र उईके (बालोद) और गोवर्धन कुंजाम घायल हो गए। घायलों का उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र से डीआरजी और एसटीएफ का संयुक्त बल नक्सली गश्त सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम ईरपानार एवं गोमटेर के मध्य जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग दो घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई, इसके बाद अंतत: नक्सली घने जंगलों की ओट लेकर भाग खड़े हुए।

आईजी सिन्हा ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे और घसीटे जाने के निशान से यह साबित होता है कि कुछ नक्सली मारे गए हैं और कई लहुलूहान हुए हैं। घायल नक्सलियों के शव उनके साथी अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending