मनोरंजन
इस एक्ट्रेस ने बिग बी पर लगाए थे गम्भीर आरोप, कहा था अमिताभ है गैंगस्टर
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन एक बड़े स्टार है। 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन का बॉलीवुड में राज चलता था।
उस दौर में अमिताभ के साथ कई एक्ट्रेस काम करने को लेकर बेताब नजर आती थी। दरअसल जिस फिल्म में अमिताभ होते थे वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ती थी।
70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन का नाम कई एक्टे्रस के साथ जोड़ा गया था। परवीन बॉबी भी उन्हीं एक्ट्रेसों में से एक थी। अमिताभ के साथ उनके रिश्ते बेहद करीबी रहे हंै, हालांकि बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने कभी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की है।
दोनों का रिश्ता भले ही कामयाब न हुआ लेकिन उस दौर में दोनों को लेकर खूब सुर्खियां मिली है।
मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी ने अमिताभ को लेकर कुछ ऐसी बात कही जो आपकों यकीन करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने अमिताभ पर बेहद गम्भीर आरोप लगा डाले थे, उनके अनुसार ‘अमिताभ एक अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर हैं।
वह मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके भेजे गुंडों ने मुझे किडनैप किया और मुझे एक आइलैंड पर रखा। गुंडों ने मेरी सर्जरी करवाई और मेरे अंदर एक चिप जैसी चीज लगाई। अमिताभ से उनका रिश्ता जब खत्म हो गया वह सदमे में चली गई थी। 22 जनवरी 2005 को मुंबई के जुहू स्थित अपने फ्लैट में उनकी लाश मिली थी। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर भी कई सवाल खड़े किए गए थे।
परवीन बाबी ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था वह बला की खूबसूरत हुआ करती थी। उनकी एक्टिंग भी जोरदार हुआ करती थी।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’
-
नेशनल23 hours ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल23 hours ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल21 hours ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी