Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी पुलिस की गोली से बच्चे की मौत, भाग निकले अपराधी

Published

on

Loading

मथुरा। बदमाशों का एनकाउंटर करने में जुटी यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही से एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। मथुरा की हाईवे थाना पुलिस पास के ही एक गांव में बदमाशों को पकडऩे गई थी। वहां अपराधी तो भाग निकले, लेकिन बताया जाता है कि पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद सीएम ने 5 लाख मुआवजे की घोषणा की है।

जनपद में हाईवे पुलिस की चेतक पर गए दो पुलिसकर्मियों ने बुधवार को गांव नवादा में अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश की। पुलिस को देखते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस अडुकि गांव के खेतों में पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक एनकाउंटर चला। पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलती रहीं। इसी दौरान पुलिस की एक गोली वहीं खेल रहे आठ वर्षीय माधव के सिर पर जा लगी।

फायरिंग के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जख्मी बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि कहीं कोई बदमाश नहीं था। पुलिस बदमाश होने के अंदेशे में गोली चला रही थी, जो बच्चे को लग गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए परिवार के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending