Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुस्लिम बच्ची को भगवान कृष्ण बनना पड़ा महंगा, मुफ्ती ने दे डाला फतवा

Published

on

Loading

देशस्तरीय प्रतियोगिता में श्रीमद्भगवद्गीता के संस्कृत श्लोक गायन में दूसरा स्थान हासिल करने वाली आलिया खान विवादों के घेरे में आ गई हैं। यूपी के मेरठ में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में आलिया ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में गीता के संस्कृत श्लोकों का गायन किया था। इस पर दारुल उलूम के ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी ने ऐसा करने को इस्लाम विरोधी बताया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल की मुस्लिम बच्ची या बच्चे द्वारा ऐसा रूप रखना इस्लाम के खिलाफ है। इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। ऐसी बातें या ड्रामों में मुस्लिम बच्चों को शामिल न करें, जो उनके मजहब के खिलाफ हों।

मुफ्ती के इस बयान पर आलिया ने कहा कि वह पहले हिंदुस्तानी है और उनसे गीता पाठ कर अपना धर्म नहीं त्यागा है। आलिया ने कहा कि जो लोग इसे मुद्दा बनाकर राजनीति करना चाहते हैं, वह मुस्लिम समाज के लिए अलग से स्कूल खुलवाएं। उन्होंने कहा कि मुझ पर राय देने से पहले शाहरुख खान, सलमान खान, अली जफर, गीता गर्ल मरियम पर भी अपनी राय रखें।

उन्होंने कहा कि गीता कोई धार्मिक किताब नहीं है। वह हमें कर्म का ज्ञान देती है, जैसे हमारे यहां नेकी कर दरिया में डाल। यही गीता हमें सिखाती है। उन्होंने कहा कि मैंने ज्ञान के लिए गीता का पाठ किया है और यह हम किसी भी धर्म से ले सकते हैं। आलिया ने कहा कि ग्रंथ हमें इंसानियत सिखाते हैं और मैंने वही किया है। रूप धारण कर लेने से मेरा धर्म नहीं बदल जाएगा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending