Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

साल 2018 में इन राशियों पर मंडरा सकता है भयानक खतरा, ये हैं सुबूत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साल 2018 आने में बस कुछ पल और बचे हैं। ऐसे में सभी ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की पूरी की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन क्या आपको पता है साल 2018। जहां एक तरफ सभी के लिए खुशियों की बौछार तो ला ही रहा है। साथ ही साथ इस साल कुछ राशियों पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ने वाला है।

ज्योतिषों के अनुसार आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनपर साल 2018 थोड़ी मुसीबतें भी ला सकता है।

कन्या राशि

वर्ष के दौरान आपकी राशि से चौथे स्थान पर शनि का भ्रमण आपको शनि की ढाई वर्ष की पनौती के बंधन में रखेगा। दूसरे स्थान में से हो रहा गुरु का भ्रमण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। धनलाभ होगा। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा। चर संपत्ति में वृद्धि होगी।

Image result for KANYA RASHI

गुरु की सातवीं दृष्टि के आठवें स्थान पर होने से आपको बाप-दादाओं की संपत्ति मिल सकती है। ग्यारहवें स्थान पर राहु का भ्रमण शेयर और सट्टे के क्षेत्रों में किए गए इन्वेस्टमेन्ट का अच्छा फल नहीं मिलने देगी। बेनामी आमदनी और अनैतिक मार्गों से धंधे में फायदा  मिलेगा। ग्यारहवें स्थान में राहु का भ्रमण आपको शेयर और सट्टेबाजी के क्षेत्रों से एक अच्छा फल मिलने नहीं देगा।

तुला राशि

वर्ष के दौरान गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव पर भ्रमण करने से आप महत्वाकांक्षी बनेंगे। इस वर्ष के दौरान शनि के आपकी राशि से भ्रमण से आप महत्वाकांक्षी बनेंगे। इस वर्ष के दौरान शनि का आपकी राशि से तीसरे स्थान में भ्रमण  आपको धनलाभ कराएगा। इस वर्ष आकस्मिक रुप से जमीन, मकान लेने के योग बनेंगे। आपकी राशि से दसवें भाव में राहु का होना कामकाज में आर्थिक नुकसान का संकेत देता है।

Image result for TULA RASHI

दिनांक 08/03/2018 से 02/05/2018 के दौरान शनि-मंगल धनु राशि में साथ-साथ रहने वाले हैं। इसमें से एक तो द्रुत गति का और दूसरा सबसे धीमी गति का ग्रह है। इस युति के कारण आपकी दुविधाएं बढ़ जाएंगी। काम पूरा नहीं क्यों हो पा रहा है ये नहीं समझ में आएगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गुरु का भ्रमण भाग्य का साथ मिलने में रोड़े डालेगा। इस वर्ष के दौरान शनि की पनौती का तीसरा चरण प्रसार होने जा रहा है। गुरु के बारहवें में होने से आपकी आय से ज्यादा व्यय रहेगा। अविचारित खर्च रहने की संभावना है। धार्मिक और चिकित्सकीय खर्च की संभावना है। शनि के दूसरे स्थान में होने से यह आपको धन जमा नहीं करने देगा।

Image result for VRISHCHIK RASHI

आपकी आय धीमी ही सही पर एक निश्चित गति से होती रहेगी। नवम भाव में राहु का भ्रमण अनेक विघ्नों के पश्चात सफलता देगा। किस्मत आपकी उन्नति की राह में संघर्ष की स्थिति पैदा करेगा। कुटुंब में संपत्ति से संबंधित कन्फ्यूजन पैदा करेगा। विवादों का शांति से निपटारा करें। खर्चों पर भी लगाम रखने की सलाह है। दिनांक 12-10-2018 के पश्चात कुछ राहत मिलेगी। कारण यह है कि गुरु आपकी राशि में आएागा और सातवें स्थान पर इसकी दृष्टि पड़ेगी जिससे आमदनी के नए साधन पैदा होंगे।

धनु राशि

इस वर्ष के दौरान शनि के आपकी राशि से प्रसार होने से आपकी भाग्योन्नति हेतु संघर्ष का समय कहलाएगा। आजीविका के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत के अनुपात में कम फल मिले तो उसी में संतुष्टि प्राप्त करें। गुरु के आपकी राशि से ग्यारहवें भ्रमण करने से अटके कार्य फिर से शुरु होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति हेतु गुरु का भ्रमण लाभाकारी कहा जाएगा। मिल्कियत खरीदने हेतु शुुरुआत में आर्थिक समस्या महसूस होगी जिसका समय व्यतीत होने पर निवारण आ जाएगा।

Image result for DHANU RASHI

इस समय आपकी कमाई होगी। इनकम से ज्यादा व्यय होने से हाथ में पैसे रहने की उम्मीद कम मानिए। वसीयत की संपत्ति मिलने की संभावना है। 08/03/2018से 02/05/2018 के दौरान मंगल व शनि की युति होगी। इस दौरान लिए जाने वाले फैसलों में दुविधा की स्थिति व्याप्त होगी। निवेश संबंधी निर्णय लेने हेतु यह समय ठीक नहीं। इसके उपरांत, आपके धन स्थान के केतु के कारण अपने आर्थिक व्यवहारों का लिखित तरीके से हिसाब-किताब रखें अन्यथा चीटिंग अथवा विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि

वर्ष के दौरान आप साढ़ेसाती के पहले चरण में रहेंगे। आपकी राशि से बारहवें स्थान में भ्रमण कर रहा शनि आर्थिक मामलों में आपसे मेहनत तो खूब करवाएगा पर वांछित परिणाम नहीं देगा। आपके लिए निराशाजनक स्थिति कहलाएगी। गुरु का आपकी राशि से दसवें स्थान में भ्रमण करना वर्ष दौरान नए मकान अथवा स्थायी संपत्ति मिलने का योग बनाएगा।

Image result for MAKAR RASHI

दिनांक 12-10-2018 के बाद गुरु का आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में आने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लाभ में वृद्धि हो सकती है। निजानंद, भौतिक सुख और आरामतलब जीवन की कल्पना लिए आप नए-नए गैजेट्स अथवा वाहन की खरीदी करने की संभावना रहेगी। गुरु के ग्यारहवें स्थान में आने से आप भूतकाल में लिए गए कर्जों को अब चुका सकेंगे।

 

 

 

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending