Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

साइमन्स, पेट्रीसिया को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार

Published

on

अमेरिकी,जे-के-साइमन्स,पेट्रीसिया,अवार्ड्स,ह्विप्लैश,ब्वॉयहुड,मार्क-रुफालो,बर्डमैन

Loading

लॉस एंजेलिस | अमेरिकी अभिनेता जे.के. साइमन्स व अभिनेत्री पेट्रीसिया आर्केवेट ने यहां रविवार रात 87वें एकेडमी अवार्ड्स में पहली बार क्रमश: बेस्ट परफॉरमेंस बाय ऐन एक्टर(ह्विप्लैश) और एक्ट्रेस इन सपोर्टिग रोल (ब्वॉयहुड) का पुरस्कार जीता। ‘ह्विप्लैश’ में साइमन्स ने एक संगीत शिक्षक की भूमिका निभाई है, जो डर व अपमान के जरिए अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करता है। बेस्ट परफॉरमेंस बाय ऐन एक्टर श्रेणी में उनके साथ रॉबर्ट डुवाल (द जज), एथन हवाक (बॉयहुड), एडवर्ड नॉर्टन (बर्डमैन) व मार्क रुफालो (फॉक्सकैचर) को नामांकित किया गया था।

वहीं, ‘बॉयहुड’ में पेट्रीसिया आर्केवेट ने एक तलाकशुदा मां की भूमिका निभाई है, जो स्वयं व अपने दो बच्चों की आजीविका के लिए संघर्ष कर रही है। एक्ट्रेस इन सपोर्टिग रोल श्रेणी में पेट्रीसिया के साथ-साथ लौरा डर्न (वाइल्ड), केइरा नाइटली (द इमिटेशन गेम), एमा स्टोन (बर्डमैन) और मेरिल स्ट्रीप (इंटो द वुड्स) नामांकित हुई थीं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending