Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आश्रम की आड़ में अय्याशी का अड्डा चला रहे ढोंगी बाबा से 5 और बच्चियों को मिली आजादी

Published

on

Loading

लखनऊ /फरुखाबाद। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सहित कई इलाकों व कई राज्यों में ‘आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के नाम पर नाबालिग से लेकर अधेड़ उम्र की सैकड़ों महिलाओं को वर्षो बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के फरु खाबाद स्थित आश्रमों पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापेमारी की। ढोंगी बाबाओं की फेहरिश्त में शामिल हुआ वीरेंद्र देव दीक्षित की कैद से 5 और नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा लिया गया। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर अय्याशी का अड्डा चलाने वाले बाबा के उत्तम नगर स्थित आश्रम से इन पीड़िताओं को आजादी दिलाई गई।

ढोंगी बाबा के कंपिल और सिकंदर बाग स्थित आश्रम पर छापा मारा गया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में करीब सुबह 7 बजे पुलिस बाबा वीरेंद्र देव के सिकंदर बाग आश्रम पहुंची। पुलिस को मुख्य गेट बंद मिला। पुलिस ने अंदर मौजूद महिलाओं से गेट खोलने के लिए कहा, तो उन्होंने गेट खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की और आश्रम के मुख्य दरवाजे का ताला खुलावाया। पुलिस ने अंदर जाकर कमरों के ताले तोड़े और तलाशी अभियान चलाया।

इस आश्रम में पुलिस की टीम को 38 महिलाएं और 14 पुरुष मिले। उप जिलाधिकारी बी.के. दुबे ने आश्रम में ही महिलाओं का बयान दर्ज किया। उन्होंने हालांकि इतना ही कहा कि प्रारंभिक जांच में आश्रम में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है, लेकिन पड़ताल अभी जारी है।

इससे पहले, शुक्रवार को ललितपुर पुलिस ने भी बाबा के आश्रम में छापा मारा। एक घंटे तक चले तलाशी अभियान में हालांकि कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। यहां रहने वाली महिलाओं का पुलिस ने लिखित बयान लिया है। पुलिस का कहना है अब आश्रम पर बराबर नजर रखी जाएगी।

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending