Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ: पूर्व विधायक के बेटे को सरेआम गोली से उड़ाया

Published

on

Loading

लखनऊ। सूबे की राजधानी के संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले हजरतगंज चौराहे पर शनिवार रात सनसनीखेज वारदात में पूर्व भाजपा विधायक प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वैभव कसमंडा हाउस के एक फ्लैट में रहता था। रात करीब नौ बजे उसके परिचित सूरज शुक्ला ने फोन कर मिलने के लिए हजरतगंज चौराहा बुलाया जहां आपस में झगड़े के बाद उसने वैभव के सीने पर गोली मार दी। पुलिस को आधा घंटे तक वारदात की भनक नहीं लगी। सूचना पाकर भटकती हुए पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची तो वहां वैभव का शव मिला।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनका बेटा यहां कसमंडा अपार्टमेंट में रहता था। रात को वैभव का रिश्तेदार गोमतीनगर निवासी आदित्य उससे मिलने आया था। दोनों सडक़ पर टहल रहे थे तभी सूरज शुक्ला का फोन आ गया। सूरज ने बिजनेस के सिलसिले में बातचीत के लिए उसे हजरतगंज चौराहा बुलाया। दोनों टहलते हुए चौराहा पहुंचे जहां सूरज व उसका एक साथी खड़े थे।

बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। सूरज ने गाली-गलौज की जिसका वैभव ने विरोध किया। इस पर सूरज ने पिस्टल निकालकर तान दी। वैभव ने उसे चेतावनी दी तो सूरज ने फायर कर दिया। गोली वैभव के सीने पर लगी और वह चीखते हुए वहीं गिर पड़ा। इस बीच सूरज और उसका साथी मौके से भाग निकले। आदित्य ने आसपास के लोगों की मदद से वैभव को कार पर लादा और लोहिया अस्पताल ले गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पाकर पूर्व विधायक व उनके परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending