Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पुलिस ने छह लड़कियों को दबोचा

Published

on

प्रतिकात्मक फोटो

Loading

गुरुग्राम। भारत के कई इलाकों में सेक्स का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। देश के छोटे शहरों में सेक्स रैकेट का गंदा खेल चरम पर देखा जा सकता है। दरअसल कुछ शहर ऐसे भी है जो पुलिस की नजरों के सामने इस तरह का गंदा रैकेट चलाते हंै लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं करती है। गुरुग्राम के गुडग़ांव इलाके में भी सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा था। गुडग़ांव से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस तरह के रैकेट पर लगाम लगाने के लिए कमर कसती दिख रही है।

प्रतिकात्मक फोटो 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 53 एक इलाके में मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जब छापा मारा तो पता चला कि यहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस तरह से पुलिस ने मसाज पॉर्लर की आड़ में देह व्यापार के इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और पुलिस ने मौके पर दो विदेशी लड़कियों को समेत छह लड़कियों को दबोचा है। गुडग़ांव पुलिस के पीआरओ रविन्द्र कुमार ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है कि इस रैकेट में 1 युवक और 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां नकली ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा जाता था। इसके बाद इस रैकेट का पर्दाफार्श हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को कब्जे में कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending