Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विश्व कप में इंग्लैंड के तीसरा न्यूनतम स्कोर

Published

on

विश्व-कप

Loading

वेलिंग्टन| इंग्लैंड क्रिकेट टीम शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 123 रनों पर आउट हो गए। यह विश्व कप में इंग्लिश टीम का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इंग्लिश टीम टिम साउदी (33-7) की घातक गेंदबाजी के आगे सिर्फ 33.2 ओवरों में सिमट गई। ओवर के लिहाज से यह इंग्लैंड की सबसे संक्षिप्त पारी है।

इंग्लैंड ने 1975 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स में 36.2 ओवरों में 93 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद 1999 विश्व कप में इंग्लिश टीम द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 41 ओवरों 103 रन पर सिमट गई थी।

इसमें कहने वाली बात नहीं कि तीनों मुकाबले इंग्लैंड हार गया था। वेलिंग्टन में तो इंग्लिश टीम को 226 गेंदें शेष रहते हार मिली। यह (गेंदें शेष रहने के लिहाज से) इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी हार है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending