Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महज एक लाफिंग क्लब है कांग्रेस पार्टी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कांगड़ा| कांग्रेस को ‘लाफिंग क्लब’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी देश के हर कोने में अपनी पकड़ खो रही है। मोदी ने कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांगड़ा में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी को कांग्रेस पर नजर डालने की जरूरत है।

Image result for राहुल गांधी मोदी

हमें उनकी सराहना करनी चाहिए। उनके पास खोने को कुछ भी नहीं बचा है और उन्होंने देश के हर हिस्से में अपनी पकड़ खो दी है।

उन्होंने कहा, जहां भी लोगों को मौका मिला, उन्होंने परिवर्तन के लिए मतदान किया। वे (कांग्रेस) एक लाफिंग क्लब बनकर रह गए हैं।

Image result for राहुल गांधी मोदी

कांग्रेस शासित हिमाचल में विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को होंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे, जब वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर थे।

मोदी ने कहा, इस मामले के बावजूद, सिंह साहब ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। क्या कोई उन पर भरोसा कर सकता है?

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending