नेशनल
सुरक्षा कारणों से जेट एयरवेज विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई/अहमदाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| विमानन कंपनी जेट एयरवेज की मुंबई से दिल्ली आ रही उड़ान सेवा की सोमवार को सुरक्षा कारणों की वजह से अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में चालक दल के सात सदस्यों सहित 122 यात्री सवार थे। विमान को अहमदाबाद हवाईअड्डे के दूरवर्ती क्षेत्र में सुरक्षित उतार लिया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनकी सघन जांच हुई।
विमानन अधिकारी का कहना है कि विमान को संभावित रूप से हाईजैक किए जाने या उसमें बम रखे होने के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से विमान को अहमदाबाद में उतारा गया।
अधिकारी ने बताया कि पायलट ने इस खतरे के बारे में अहमदाबाद हवाईअड्डा प्रशासन को सूचित किया।
विमान बोइंग 737-900 की 9डब्ल्यू-339 की उड़ान सेवा रात लगभग 2.55 बजे मुंबई से रवाना हुई और सुरक्षा कारणों से रात लगभग 3.45 बजे अहमदाबाद में लैंड हुई।
जेट एयरवेज की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान की सुरक्षा को खतरे के मद्देनजर सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार आपातकाल की घोषणा के बाद उसे अहमदाबाद की ओर मोड़ा गया।
बयान के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रही सुरक्षा एंजेसियों को हम पूरा सहयोग दे रहे हैं और फिलहाल, इस पर अधिक टिप्पणि करने में सक्षम नहीं है।
नेशनल
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।
केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।
उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –
-
मुख्य समाचार5 hours ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल2 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
प्रादेशिक1 day ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल2 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल2 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल1 day ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला