Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन के कारावास पर हमला कर अलकायदा ने छुड़ाए अपने छह आतंकी

Published

on

अलकायदा,आतंकवादियों, दक्षिणी-यमन,कारावास,लड़ाकों,संगठन,अधिकारियों,अलकायदा-इन-द-अरबियन-पेनिनसुला,राजधानी,विद्रोदियों,सऊदी-अरब,दूतावास,मृत्युदंड

Loading

वाशिंगटन | अलकायदा के आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन के एक कारावास पर शुक्रवार को हमला किया और अपने छह लड़ाकों को रिहा करा लिया। इसके एक दिन पहले ही इस संगठन ने देश के एक सैन्य शिविर को अपने कब्जे में ले लिया था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अलकायदा इन द अरबियन पेनिनसुला (एक्यूएपी) ने यमन के शाबवा प्रांत में हमला किया, जो राजधानी साना से करीब 100 मील दूर पूर्व में स्थित है। साना हौती विद्रोदियों द्वारा शहर को कब्जे में लेने के बाद कुछ सप्ताह से राजनीतिक गतिरोध देख रहा है।

सऊदी अरब सहित तीनों और देशों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे सुरक्षा के गिरते हालात को देखते हुए साना स्थित अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि रिहा कराए गए छह में से तीन आतंकवादियों को मृत्युदंड सुनाया गया था। कारावास पर हुए हमले की घटना में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। एक दिन पहले एक्यूएपी ने शाबवा के बायहान शहर में सैन्य शिविर को कब्जे में ले लिया था। शहर पर कब्जा करने से पहले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो घंटे तक संघर्ष हुआ था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending