Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक पैर से एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा पर बनेगी फिल्म

Published

on

Loading

लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्मों की फेहरिस्त में हॉकी खिलाड़ी अरुणिमा का नाम भी जुड़ने जा रहा है, जिन्होंने अपने बुलंद हौसले और कृत्रिम पैर के सहारे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।

अरुणिमा एक दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा बैठी थीं।

उनके संघर्षमय जीवन पर डीएआर मोशन पिक्च र फिल्म बनाने जा रहा है, जिसके अनुबंध पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक की उपस्थिति में राजभवन में पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा और फिल्म निर्माता एवं डीएआर मोशन पिक्च र के प्रमुख विवेक रंगाचार्यी ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, दुर्घटनावश दिव्यांग हो जाने के बावजूद ढ़ इच्छाशक्ति एवं पराक्रम का परिचय देते हुए अरुणिमा ने माउंट एवरेस्ट की 29,000 फुट ऊंची चोटी पर भारत का झंडा फहरा कर देश का नाम रोशन किया।

अरुणिमा ने अपने जीवन पर आधारित अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक ‘बॉर्न अगेन ऑन दि माउंटेन’ की रचना की, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बाद में उसका हिन्दी अनुवाद ‘एवरेस्ट की बेटी’ प्रकाशित किया गया।

इस अवसर पर मोदी ने कहा था, अरुणिमा का फिल्म जैसे नए क्षेत्र में आना दिव्यांगजनों के लिये प्रेरणा प्राप्त करने जैसी बात है।

पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म से मिलने वाली रॉयल्टी को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं कौशल विकास के लिये समर्पित करेंगी।

फिल्म ‘अरुणिमा’ दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगी।

Continue Reading

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending