Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दीया जलाने मंदिर जा रहे किशोर को बीच रास्ते में जिंदा जलाया

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। इसका ताजा उदाहरण यूपी के मुरादाबाद जिले में देखने को मिली जहां कुछ लोगों ने किशोर को जिंदा जला दिया है। खबरों के मुताबिक मंदिर में दीपक जलाने गए एक किशोर को कुछ लोगों ने पकड़ कर उसे जिंदा जला दिया है।

पूरा मामला संभल जनपद के गुन्नौर का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने इस खतरनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना के पता चलने के बाद पीडि़त किशोर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीडि़त किशोर रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और तहरीर लिखवाई गई है। तहरीर के अनुसार उन पर ही दस दिन पहले इसी किशोर को अगवा कर ले जाने का आरोप भी लगा था। उस समय किशोर वापस आ गया था और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवायी नहीं की गई थी। दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जांच के बाद हत्या की असली वजह सामने आ सकती है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जायेगा। कुल मिलाकर यूपी में एक बार फिर कानून का मजाक बनाया जा रहा है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending