Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

बच्ची को पनिशमेंट देने के लिए 145 किलो की इस लेडी ने किया कुछ ऐसा, हुई मौत

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क| अमेरिका के फ्लोरिडा में 145 किलो की एक महिला अपनी नौ वर्षीय चचेरी बहन को दंडित करने के लिए उसके ऊपर बैठ गई जिसके कारण बच्ची को जानलेवा दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने द वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि 64 वर्षीय वेरोनिका पोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

पोसी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी चचेरी बहन डेरिका लिंडसे बदतमीजी कर रही थी, इसलिए उसने सजा के रूप में बच्ची के ऊपर बैठने का फैसला किया।

ईस्कांबिया काउंटी शेरिफ कार्यालय की एक गिरफ्तारी रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मिनटों बाद लिंडसे ने कहा कि वह सांस नहीं ले पा रही है। जब तक पोसी उसके ऊपर से उठी, तब तक लिंडसे बेहाश हा चुकी थी।

लिंडसे तीन फीट लंबी और 33 किलो की थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन पोसी के एक चौथाई से भी कम था।
यह घटना फ्लोरिडा के पेंसाकोला में एक घर में पिछले हफ्ते हुई।

लिंडसे की 69 वर्षीय मां, ग्रेस स्मिथ ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे अपनी बेटी को अनुशासित करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्होंने अपनी भतीजी पोसी को मदद करने के लिए बुलाया था।
गिरफ्तारी की रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं है कि पोसी कितनी देर तक बच्ची पर बैठी थी।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending