Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लुधियाना में आरएसएस नेता को गोलियों से भूना, हमलावर फरार

Published

on

Loading

लुधियाना। लुधियाना के कैलाश नगर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संघ के नेता की पहचान शाखा प्रशिक्षक और भाजपा नेता रविंद्र गोसाई के रूप में हुई है।

अज्ञात अपराधियों ने रविंद्र गोसाई की सुबह 7: 20 मिनट पर गोली मार कर हत्या कर दी। गोसाई रघुनाथ नगर मोहन शाखा प्रमुख थे। वह 58 वर्ष केथे। उनकी पीठ और गरदन पर दो गोलियां मारी गईं। घटना शहर के बस्ती जोधेवाल क्षेत्र की गगनदीप कॉलोनी में हुई।

हमलावर बाइक पर सवार थे और गोसाई को गोली मारने के बाद फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि सुबह का वक्त होने के वजह से मौके पर सन्नाटा था और लोगों की आवाजाही कम थी, इस वजह से हमलावर को देखा भी नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया। हत्या के कारणों पर पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। एडीसीपी और एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी घटना की सूचना के बाद पहुंच गए। गोसाई के परिवार का कहना है उनका जमीन विवाद चल रहा था और इसी वजह से उनकी हत्या की गयी है।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending