Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रोहित को भाई के साथ बनना है पुलिस वाला

Published

on

अभिनेता-रोहित-रॉय,इंतजार,अभिनेता,अग्ली,'एंकाउंटर

Loading

मुंबई | अभिनेता रोहित रॉय को अपने अभिनेता भाई रोनित रॉय के साथ एक फिल्म में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने का इंतजार है। रोहित ने ट्विटर पर लिखा, “शायद किसी को एक ही फिल्म में रॉय बंधुओं को पुलिस की भूमिका में लेना चाहिए। आप क्या कहते हो रोनित बॉस रॉय।”

रोहित के बड़े भाई रोनित छोटे व बड़े दोनों पर्दो के सफल अभिनेता हैं। रोनित ने ‘अग्ली’ फिल्म में कड़क पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया, जबकि रोहित स्वयं भी टेलीविजन धारावाहिक ‘एंकाउंटर’ में इंसपेक्टर की भूमिका में नजर आए थे।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending