Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रोमन पोलंस्की पर जर्मन अभिनेत्री रीनेट लैंगर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया

Published

on

Loading

गस्ताद (स्विट्जरलैंड), 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| जर्मन अभिनेत्री रीनेट लैंगर ने फिल्म निर्देशक रोमन पोलंस्की पर 15 वर्ष की आयु में उनके घर में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह घटना फरवरी 1972 की है। ‘नाइटाइम्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लैंगर चौथी ऐसी महिला हैं जिन्होंने पोलंस्की पर उनके साथ किशोरावस्था में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

लैंगर ने कहा कि स्विस पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा है कि उन्हें बताया जाएगा कि क्या वह एक आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

स्विट्जरलैंड ने बाल यौन उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह की सीमा को हटा दिया है, लेकिन कई वर्षों पहले हुई घटनाओं के मुकदमों में काननू की कुछ सीमाएं हैं।

लैंगर ने कहा कि उन्होंने स्विस पुलिस से संपर्क किया था क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी शिकायत की जांच होगी।

पोलंस्की पर इससे पहले सैमन्था जीमर, रॉबिन एम और शार्लोट लुईस ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending