Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण सम्मान के लिए सिंधु का नाम आगे किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम का प्रस्ताव पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा है। ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु ने हाल के दिनों में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। दरअसल उनके बेहद शानदार खेल की वजह से विश्व बैडमिंटन पटल पर भारतीय झंडा बुलंद हो रहा।

साल 2016 में पीवी ने चाइना ओपन का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ा दिया था। इस साल भी उन्होंने अपने चमत्कारी खेल की बदौलत कई खिताब अपने नाम किये हैं। इंडियन ओपन का खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया था जबकि अभी हाल में ही उन्होंने कोरिया ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।

 

सुपर सीरीज के अलावा सिंधु ने कई अहम खिताब अपने नाम किया है। सिंधु ने रियो ओलम्पिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद उन्होंने ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में भी रजत जीता। दूसरी ओर बीसीसीआई ने भी इस साल महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए प्रस्तावित किया है। विश्व क्रिकेट में माही को एक अलग रूप में देखा जाता है। माही ने भारत के लिए आईसीसी की सभी ट्रॉफियों जीतकर एक नया इतिहास बनाया था। बता दें कि उनकी कप्तानी में साल 2007 में टीम इंडिया ने टी-20 का विश्व कप अपने नाम किया था।

इसके बाद माही की कप्तानी में साल 2011 का विश्व कप भी टीम इंडिया ने जीता था। इतना ही नहीं माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था। वहीं बैडमिंटन में लगातार पीवी सिंधु देश को सुनहरी कामयाबी दिला रही है। सिंधु शानदार खेल की बदौलत विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज है। साल 2015 में पीवी सिंधु को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। कुल मिलाकर सिंधु के प्रदर्शन से पद्म भूषण सम्मान के लिए उनका दावा मजबूत लग रहा है।

खेल-कूद

आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

Published

on

Loading

कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।

मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

Continue Reading

Trending