Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर : मंत्री के काफिले पर आतंकी हमला, 3 मरे

Published

on

Loading

श्रीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के त्राल कस्बे में मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर गुरुवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें तीन नागरिक मारे गए और सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य 30 लोग घायल हो गए।

मारे गए तीन नागरिकों में एक महिला थी, जबकि घायलों में 21 आम नागरिक, सात सीआरपीएफ जवान और दो स्थानीय पुलिसकर्मी थे। आतंकियों ने पुलवामा जिले में त्राल कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया था।

हमले की खबर सुनकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सड़क और भवन मंत्री अख्तर से उनका हाल चाल पूछा।

राज्य पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने पहले कहा था कि हमले का निशाना पीडीपी नेता व कैबिनेट मंत्री नईम अख्तर थे, लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार किया।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण व्यक्ति आतंकवादियों का निशान थे और समाचार चैनल द्वारा गलत तरीके बताया गया कि उन्होंने कहा था कि मंत्री आतंकवादियों के निशाने पर थे।

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और आरोप लगाया कि यह हमला ‘भारतीय एजेंसियों’ द्वारा किया गया था, जिससे लोगों और हिजबुल के बीच के संबंध खराब हों।

जब घायलों को त्राल कस्बे के उप-जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, तो लोगों के समूह ने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी गोलीबारी में नागरिक घायल हुए हैं।

पुलिस और अख्तर ने स्पष्ट रूप से इस बात का खंडन किया कि हमले के बाद सुरक्षाबल ने गोलियां चलाईं।

पुलिस ने कहा, सुरक्षाबलों द्वारा गोली नहीं चलाई गई। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संयम से काम लिया। हां, चेतावनी के लिए हवा में गोलियां चलाई गई थीं, जिससे यह पता चल सके कि आतंकवादियों द्वारा अब और हमले नहीं किए जाएंगे।

अख्तर ने संवाददाताओं को बताया कि वह इस दर्द से कभी नहीं उबर पाएंगे, उन्हें इस दर्द के साथ ही रहना होगा, क्योंकि हमले में निर्दोष लोग मारे गए हैं।

अख्तर ने कहा, यह न इस्लाम और न ही मानवता के अनुरूप है। कोई कैसे मुहर्रम के महीने के पहले दिन हमला कर सकता है, जब सभी मुस्लिम कर्बला में निर्दोषों के संहार पर शोक जता रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending