Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इन मैडम को फिल्म इंडस्ट्री है इतनी भाती, अगले सात दशक यहाँ बिताने को है तैयार

Published

on

Loading

मुंबई| हिंदी फिल्म-उद्योग में अपनी यात्रा के सात वर्ष पूरे कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह के कारण उन्हें लगता है कि वह आने वाले सात दशकों तक फिल्म उद्योग का हिस्सा बनी रह सकती हैं।

 

दिग्गज अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने रविवार को बॉलीवुड में अपने सात वर्ष पूरे किए। उन्होंने वर्ष 2010 में सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेत्री ने रविवार को ट्विटर पर सलमान खान, अरबाज खान और अभिनव कश्यप का आभार व्यक्त किया।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, दबंग के सात साल यानी सोनाक्षी के सात साल। इसके लिए सलमान खान, अरबाज खान और अभिनव कश्यप का धन्यवाद।

‘राउडी राठौर’ की अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, प्यार और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। आपने मुझे अहसास कराया कि मैं 70 वर्ष तक और अभिनय कर सकती हूं। सोनाक्षी के सात साल।

सोनाक्षी फिलहाल हिंदी सिनेमा में अपनी 16वीं फिल्म ‘इत्तेफाक’ के लिए तैयार हैं। यह अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एटंरटेंमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म 1969 की इसी नाम की फिल्म का रूपांतरण है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending