Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आईबी को आशंका, हनीप्रीत का हो सकता है कत्ल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। साध्वियों के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद राम रहीम को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इस बार बात बेहद चौंकाने वाली है। बाबा के जेल जाने के बाद फरार चल रही उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने बड़ा खुलासा किया है। आईबी ने हनीप्रीत की हत्या की आशंका जताई है।

हनीप्रीत को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा कई जगह छापेमारी भी की जा रही है। बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी।

बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के नेपाल भागने की अपुष्ट सूचनाएं मिली हैं। जिसके बाद से यूपी के महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, पीलीभीत, बहराइच जिलों में प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। यहां से गुजरने वाली सभी गाडिय़ों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन फिलहाल हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं लगा है।

बता दें कि डेरा प्रमुख सच्चा सौदा बलात्कारी बाबा दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। बलात्कारी बाबा की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पापा के जेल जाने के बाद से फरार है।

अब आईबी के हनीप्रीत की हत्या की आशंका जताए जाने के लिए उसकी तलाश में और तेजी लायी गई है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की हनीप्रीत सबसे करीबी राजदार थी। ऐसे में उसके पकड़े जाने पर राम रहीम का कच्चा-चि_ा खुलकर सामने आ सकता है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending