Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेहोश होने तक करते रहे लड़की से गैंगरेप, इतना से भी मन नहीं भरा तो…

Published

on

Loading

रांची। झारखंड के दुमका में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी से घूमने जा रही लड़की से आठ लोगों ने किडनैप कर तब तक रेप किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।

कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया और लड़की के प्रेमी को बंधक बना कर लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही।

दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है। दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending