Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

अगर आप भी दिखना चाहते है आकर्षक तो अपनाए सरसों के ये चमत्कारिक फायदे

Published

on

Loading

सरसों तेल के फायदों के बारे में हम सब अक्सर सुनते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करने के साथ ही दांतों को भी सफेद करने में सहायक है। सरसों तेल के इस्तेमाल से आकर्षक लुक भी पाया जा सकता है। त्वचा विशेषज्ञ प्रज्ञा गुप्ता के मुताबिक, सरसों तेल के ये फायदे हैं :-
यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढिय़ा काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिनटों में स्वभाविक रूप से त्वचा को साफ कर देता है।

 

सरसों तेल के साथ थोड़ा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। यह दांत को मजबूत व चमकदार बनाता है।

हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को कर्ल (घुंघराला) बनाए जाने या जूड़ा बनाने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झडऩे से भी रोकता है।

मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।

चेहरे को रोजाना सरसों तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियोंं और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें।

सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।

लाइफ स्टाइल

उम्र बढ़ने का असर नहीं दिखेगा त्वचा पर, बस करना होगा यह काम

Published

on

By

Ageing

Loading

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने (Ageing) के साथ ही व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उम्र का असर त्वचा पर भी दिखाई पड़ने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह आपका खान पान है। ऐसे में अगर आप 40, 50 की उम्र में भी 30-35 की नजर आना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान की ओर ध्यान दें।

बहुत ज्यादा तला-भुना, मिर्च-मसालेदार और जंक फूड के सेवन से त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। उम्र बढ़ने (Ageing) के साथ अपने भोजन में हरी सब्जियों, साबुत अनाज, स्प्राउट्स व डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ाएं साथ ही साथ ड्राई फ्रूट्स की भी।

  1. बादाम

बादाम विटामिन ई का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। जो हानिकारक यूवी किरणों से स्किन की सुरक्षित रखते हैं, स्किन के मॉयस्चर को बना कर रखते हैं साथ ही स्किन टिश्यू को रिपेयर करने का भी काम करते हैं। जवां और खूबसूरत नजर आने में हेल्दी और चमकदार त्वचा का बहुत बड़ा रोल होता है।

  1. काजू

काजू में प्रोटीन और विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों न्यूट्रिशन बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। तो काजू का सेवन भी करें लेकिन सीमित मात्रा में।

  1. अखरोट

अखरोट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं और रंगत सुधारने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के असर को ख़त्म करके एजिंग प्रोसेस को धीमा करने का काम करते हैं।

  1. पिस्ता

पिस्ता में विटामिन ई और दूसरे एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बॉडी से फ्री रेडिकल्‍स को कम करने और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही पिस्ता में विटामिन ई होता है जो स्किन को हेल्दी रखता है जिससे उम्र का असर पता नहीं चलता।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

Continue Reading

Trending