Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो, इसके बाद दिखे ये खौफनाक मंजर

Published

on

रेप, नाबालिग लड़की, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग

Loading

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का रेप करने के बाद अश्लील वीडियो बना लिया।

इतना ही नहीं, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार लड़की के साथ संबंध बनाते रहे। इस बीच लड़की ने इस सबसे आजिज आकर मौत को गले लगा लिया।

पुलिस ने बताया कि दो युवकों ने लड़की का रेप करने के बाद घटना का वीडियो बना लिया। इस अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करते हुए वो लड़की का लगातार यौन शोषण कर रहे थे।

लड़कों ने उसे धमकी दी थी अगर उसने किसी के सामने अपना मुंह खोला तो वो वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर देंगे। इस बीच ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को खुद को आग लगा ली। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां दो दिनों तक मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस ने इस मामले के दो आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending