Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : बजट मसौदे को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Published

on

मुख्यमंत्री,अध्यक्षता,मंत्रिमंडल,बजट,खाद्य,पीजीआई,कैबिनेट,कल्याण,सेवानिवृत्ति,एनेक्सी,अधिकारी

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले किए गए। मंत्रिमंडल ने बैठक में बजट के मसौदे को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही प्रदेश में खाद्य सुरक्षा आयोग के गठन और सैफई पीजीआई को मेडिकल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी।

मंत्रिमंडल ने युवा कल्याण परिषद के कर्मचारियों को छठे वेतन का लाभ देने के प्रस्ताव और सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। अब सरकारी डॉक्टर 62 के बजाय 65 की उम्र में सेवानिवृत होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 1,308 कानूनगो की भर्ती के लिए भी मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending