Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज, शरद यादव पर बड़ा एक्शन लेंगे नीतीश

Published

on

Loading

पटना। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पटना में होगी। जदयू में वर्तमान में चल रही उठापटक को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें जहां शरद यादव को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है वहीं पार्टी एनडीए का हिस्सा बनने का ऐलान भी कर सकती है।

बैठक मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर जदयू के एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया जायेगा, वहीं महागठबंधन से अलग होने के कारणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राजनीतिक व सांगठनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी।

आज ये फैसला हो सकता है कि जदयू में नीतीश कुमार और शरद यादव साथ रहेंगे या दोनों की राहें अब जुदा होंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव से अलग होने के बाद और बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के बाद पहली बार पार्टी की बैठक बुलाई है।

वहीं बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद से बगावत के रास्ते चल पड़े शरद यादव ने बागी नेताओं के साथ मिलकर जन अदालत नाम से अलग से सम्मेलन बुलाया है। पटना में बागी नेताओं ने पटना में कुछ पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है, ‘जन अदालत का फैसला….महागठबंधन जारी है।’ इन पोस्टरों पर शरद यादव, जदयू के राज्यसभा सदस्य अली अनवर और पूर्व मंत्री रमई राम की तस्वीरें हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending