Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल के नगर निकाय चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जबरदस्त जीत

Published

on

Loading

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में विपक्ष को ध्वस्त करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी सातों नगर निकायों में जीत हासिल की है। भाजपा गुरुवार को हुई मतगणना में वाम मोर्चे की जगह प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर उभरी है लेकिन वह भी तृणमूल से बेहद पीछे है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में फैले कुल 148 वार्डो में से तृणमूल कांग्रेस ने 140 वार्डो में जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छह वार्ड में जीत मिली है। वाम मोर्चे के सहयोगी फारवर्ड ब्लॉक को एक वार्ड में जीत मिली है और एक में निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

वाम मोर्चे की अगुवाई करने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस को रविवार को हुए चुनावों में एक भी जगह जीत नहीं मिली है।

पूर्वी मिदनापुर जिले के हलदिया में सभी 29 वार्डो व पंसकुरा नगर निगम के 18 में से 17 वार्ड तृणमूल की झोली में गए हैं। भाजपा ने पंसकुरा के एक वार्ड में जीत दर्ज की है और इन दो नगर निकायों के ज्यादातर इलाकों में दूसरे स्थान पर रही है।

जलपाईगुड़ी जिले के घूपगुरी नगर पालिका के 16 वार्डो में से 12 में जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस फिर सत्ता में लौटी। यहां बाकी की चार सीटें भाजपा को मिलीं।

बीरभूम जिले के नलहाटी नगर पालिका में तृणमूल को 16 में से 14 वार्ड मिले। यहां फारवर्ड ब्लॉक एक वार्ड में और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।

दक्षिणी दिनाजपुर जिले के बुनियादपुर नगरपालिका चुनाव में पहली बार चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत दर्ज की। यहां तृणमूल को 14 में से 13 वार्ड में जीत मिली और भाजपा को एक में।

पश्चिमी जिले बर्दवान में दुर्गापुर नगर निगम में तृममूल को सभी 43 वार्डो में जीत मिली।

कांग्रेस के पूर्व गढ़ नादिया जिले के कोपर्स कैंप नोटिफाइड अथॉरिटी में भी तृणमूल को सभी 12 वार्डो में जीत हासिल हुई।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending