नेशनल
उप्र : भारी मात्रा में शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), 12 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी और जेवर थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वहीं मौके से एक तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, पहली सफलता पुलिस को दादरी थाना क्षेत्र से मिली, जहां शनिवार तड़के 4:30 बजे दादरी पुलिस ने बील तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट गाड़ी में 33 पेटी अवैध शराब फॉर सेल अरुणाचल प्रदेश और तीन किलो अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान बुलंदशहर निवासी पुष्पेंद्र, गौतमबुद्ध नगर निवासी रविंदर के रूप मे हुई है। इनका तीसरा साथी जोगिंदर गुर्जर भागने में सफल रहा। अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
वहीं जेवर पुलिस ने छह पेटी देशी शराब के साथ दो तस्करों को शुक्रवार रात ननवा का रामपुर के जंगल से गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान महावीर और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हरियाणा मार्का देशी शराब की छह पेटियां बरामद कीं, जिस पर बदमाश फर्जी रूप से तैयार उप्र मार्का रैपर लगा रहे थे। तस्करों के पास से चोरी का एक जनरेटर भी बरामद हुआ है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल15 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल20 hours ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद