Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में अवैध हथियार निर्माता गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)| अवैध हथियारों का निर्माण करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह के सदस्य को यहां 20 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के धार जिले से यह गिरोह संचालित हो रहा था और दिल्ली तथा इसके आस-पास के इलाकों में हथियारों की आपूर्ति करता था। गिरोह पिछले दो वर्षो से अवैध हथियारों के निर्माण एवं आपूर्ति में सक्रिय था।

वर्मा ने कहा कि 39 वर्षीय उगारा सिंह को शुक्रवार रात करीब नौ बजे पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने कहा, गिरोह धार में बंदूकों के पार्ट्स का निर्माण करता था और इसे जंगलों में एसेम्बल करता था।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए यह गिरोह इंदौर-जयपुर-दिल्ली की तिहरी सीमा से सटे इलाको से होकर यात्रा करता था।

अधिकारी ने बताया कि वे कूट शब्दों का इस्तेमाल करते थे और इसलिए यदि कोई उन्हें फोन पर बात करते सुन भी लेता था, तब भी वे सुरक्षित बच निकलते थे।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, वे भैरों मंदिर के लिए लाल किला और सराय कला के लिए ताज महल का इस्तेमाल करते थे, ताकि यदि कोई उन्हें सुन भी लें तो उन्हें गुमराह किया जा सके।

वर्मा ने कहा कि शहर में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, जो इस गिरोह से हथियार खरीदते थे।

Continue Reading

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending