Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा का कांग्रेस मुक्त दिल्ली का सपना साकार,सभी उच्च पदों पर कब्ज़ा

Published

on

Loading

भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस मुक्त दिल्ली करने का सपना शनिवार शाम को वेंकैया नायडू के उप राष्ट्रपति बनते ही साकार हो गया।

शनिवार सुबह उप राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हुआ, जिसका नतीजा शाम तक घोषित कर दिया गया।

नतीजे के अनुसार वेंकैया नायडू को देश का तेरहवां उप राष्ट्रपति घोषित किया गया। उप राष्ट्रपति घोषित होते ही देश के शीर्ष पदों राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा का नेत्रत्व हो गया।

तीन साल पहले लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद, बीजेपी ने दो दिन पहले राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी होने का अवधा हासिल कर लिया है।

2014 से 2017 के मध्य भाजपा ने अनेक राजनीतिक उपलब्धियां हासिल की है। वर्तमान में बीजेपी व उसके सहयोगी दलों  की 18 राज्यों में सरकार है। जहां उसके अपने 13 मुख्यमंत्री व बाकी 5 राज्यों में उसके सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

पिछले तीन सालो में कांग्रेस को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं। पहले लोकसभा में बहुमत गंवाया और इस साल हुए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव
में भी उसे हार का सामना करना पड़ा।

   भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा पहले भी रह चुकी है, लेकिन लोकसभा में अपना स्पष्ट बहुमत, सभी शीर्ष निर्वाचित संवैधानिक पदों पर पहुंचना। उससे भी ज्यादा राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनना बड़ी उप‍लब्धि है। इसमें यूपी की बड़ी जीत भी शामिल है।

उच्च सदन में बहुमत मिलने का श्रेय मध्यप्रदेश से उप चुनाव में जीती
संपतिया उईके को मिला है। राज्यसभा में भाजपा की ताकत में अगले वर्ष
और बढ़ोतरी होगी।

संगठन के स्तर पर भी भाजपा ने बड़ी छलांग लगाते हुए 11 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का भी दावा किया है।

वरिष्‍ठ नेताओं का कहना है कि भाजपा अपनी इस सफलता को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचारित करेगी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending