Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आजमगढ़ में रैली कर कई सौगात देंगे मुलायम

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव करीब आठ महीने बाद पहली बार छह फरवरी को अपने निर्वाचन क्षेत्र जाएंगे। इस दौरान मुलायम वहां एक रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता से संवाद करेंगे और वहां के लोगों को कई सौगात भी देंगे।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी जब आठ माह तक आजमगढ़ के लोगों ने अपने सांसद मुलायम सिंह यादव का चेहरा नहीं देखा तब वहां पर सांसद की गुमशुदी के पोस्टर लगे और सांसद को खोज कर लाने वाले के लिए इनाम भी घोषित किए गए थे। इस तरह की घटनाओं के बाद सपा अध्यक्ष मुलायम ने पूरी तैयारी के साथ अब आजमगढ़ जाने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव छह फरवरी को पहली बार आजमगढ़ जाएंगे।

मुलायम जहां एक तरफ रैली के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे, वहीं विकासपरक योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उनके इस दौरे को सियासी लिहाज से अहम माना जा रहा है। छह फरवरी को प्रस्तावित उनकी आजमगढ़ यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। मुलायम इस दौरे के दौरान, सठियांव की जर्जर हो चुकी चीनी मिल को ध्वस्त कर उसे बड़ी क्षमता के साथ निर्मित करने के लिए आधारशिला रखेंगे। उपेक्षित हो चुकी मिल को बड़ी क्षमता का बनाए जाने से आजमगढ़ के किसानों को गन्ने की खेती का अवसर मिलेगा।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending