Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गिरती सेहत के बीच कपिल शर्मा ने फीस आधी की तो सुनील ने डबल

Published

on

कपिल शर्मा, सोनी चैनल, टीआरपी, सुनील ग्रोवर,

Loading

नई दिल्ली। काफी समय बीत जाने के बावजूद कपिल शर्मा और सोनी चैनल के बीच नई डील साइन नहीं हुई है। इसका एक कारण शो की लगातार कम होती टीआरपी है तो वहीं कपिल शर्मा की बिगड़ती सेहत भी इसका कारण हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनी चैनल फिलहाल कपिल शर्मा का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने के मूड में नहीं दिख रहा है। दरसअल, चैनल के साथ कपिल के शो का कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल में दोबारा साइन होना था, जो अब तक नहीं हो सका है।

अब कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी से आर्थिक हालत खराब हो गई है। दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर जो कपिल का शो छोड़कर पहले ही जा चुके हैं, की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

खबरों के मुताबिक सुनील ने अपनी फीस दोगुनी यानी डबल कर दी है। सुनील को लगातार शो के ऑफर मिलते जा रहे हैं। इस समय सुनील गेस्ट अपीयरेंस और स्टेज शोज पर भी फोकस कर रहे हैं।

जहां कपिल ने अपनी फीस आधी कर दी है तो वहीं सुनील ने अपनी फीस डबल कर दी है। बता दें, कपिल शर्मा को शो के एक एपिसोड से लिए 70 से 80 लाख रुपये दिए जाते थे. इस कटौती के बाद उन्हें अब एक एपिसोड के लिए 40 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending