Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

समाजवादी पार्टी की मंथन बैठक में नेता की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में चल रही पार्टी की बैठक के दौरान शनिवार को नेता उमा शंकर चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में चल रही पार्टी की बैठक के दौरान उमा शंकर की तबीयत खराब हो गई। उनको पार्टी कार्यालय में चल रही बैठक में हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उनको आनन-फानन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उमा शंकर चौधरी का निधन हो गया।

सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे के मुताबिक, उमाशंकर चौधरी को हार्टअटैक आने पर ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ट्रीटमेंट के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

उमाशंकर यादव ने नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य को 2016 में 49 वोट से हराकर कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था। वह राजा भैया और अखिलेश के बेहद करीबी माने जाते थे।

उनके निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उमा शंकर चौधरी के निधन पर शोक जताने के साथ ही कहा कि यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending