Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आप विधायक पर महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज

Published

on

आम आदमी पार्टी, आप, छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

Loading

आप विधायक पर छेड़खानी का आरोप

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जारवाल के खिलाफ एक महिला से अभद्रता का आरोप है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

महिला ने आरोप लगाया है कि विधायका प्रकाश जारवाल ने उसकी चुन्नी खींच ली। इसके अलावा उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रकाश जारवाल ने उन्हें धमकी दी।

महिला का पति दिल्ली जल बोर्ड में काम करता है। आरोप है कि विधायक प्रकाश जारवाल ने महिला को घर का चूल्हा बंद करा देने की धमकी दी। दरअसल, प्रकाश जारवाल दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य भी हैं।

महिला की शिकायत के बाद संगम विहार पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवली से विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

देवली विधानसभा से AAP विधायक प्रकाश जारवाल ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। जारवाल ने कहा कि जिस महिला ने आरोप लगाए हैं, वह भाजपा कार्यकर्ता है। प्रकाश जारवाल ने कहा कि उन पर पहले भी ऐसी ही एक महिला ने आरोप लगाए थे, लेकिन उन आरोपों में कुछ नहीं निकला। जारवाल का तर्क हैं कि यह मामला एक हफ्ते पहले का है, और अगर उन्होंने छेड़खानी की थी तो फिर उनको एफआईआर दर्ज कराने में एक हफ्ते का वक्त क्यों लग गया।

वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह कहती हैं कि जब एमसीडी की टीम उनके इलाके में तहबाज़ारी हटाने पहुंची थी तो उसी दौरान विधायक प्रकाश जारवाल ने उनसे अभद्रता की।

महिला का आरोप है कि जारवाल ने पहले तो दरवाज़ा खटखटाया था और फिर उसके बाद धक्का देते उसकी चुन्नी खींच ली। महिला ने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनावों के दौरान भी विधायक पक्ष और उनके परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक–दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending