Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भोपाल में नकदी वाहन से 43 लाख ले उड़े बदमाश

Published

on

Loading

भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप नगर के जोन दो में गुरुवार को बदमाश दिनदहाड़े नकदी वाहन (कैश वैन) से 43 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। यह रकम वाहन में एक पेटी में रखी हुई थी। पुलिस ने कहा कि एटीएम में रकम डालने पहुंचे नकदी वाहन को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। दोपहर लगभग एक बजे नकदी वाहन महाराणा प्रताप नगर की बैंक स्ट्रीट पहुंचा। वाहन में मौजूद सुरक्षा कर्मी व अन्य कर्मचारी एटीएम में रकम डालने गया, वहीं दो कर्मचारी वाहन के पास ही खड़े थे।

इसी बीच एक व्यक्ति आया और उसने वाहन के पीछे कुछ रुपये पड़े होने की बात कही तो दोनों कर्मचारी वाहन के पीछे की तरफ गए और वापस लौट कर आए तो देखा कि मारुति वैन का दरवाजा खुला था और नोटों से भरी पेटी गायब थी।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बदमाशों की तलाश में जुट गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि पेटी में 43 लाख रुपये थे। बदमाशों ने घटना को कैसे अंजाम दिया पुलिस इसका पता लगा रही है।

इस घटना के बाद जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उससे साफ पता चल रहा है कि एक व्यक्ति मारुति वैन से पेटी को निकालने के बाद मुख्य सड़क की ओर बढ़ रहा है। उसके बाद वह कहां और कैसे गया, इसका पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading

नेशनल

Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट 3.0 

1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Continue Reading

Trending