Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार ने कई दुविधाओं पर विराम लगाया : अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की एक बेहद उल्लेखीय उपलब्धि यह है कि इसने शासन से संबंधित कई दुविधाओं को खत्म किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए शाह ने कहा, इस सरकार ने शासन से संबंधित कई दुविधाओं को खत्म करने का काम किया है, जो पहले मौके-मौके पर सामने आते थे, जैसे उद्योग को प्रमुखता दी जानी चाहिए या कृषि को? सरकार को शहरी विकास पर ध्यान देना चाहिए या ग्रामीण विकास पर? उसे सुधारों पर ध्यान देना चाहिए या कल्याण पर?

शाह ने कहा, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह दिखा दिया कि उद्योग तथा कृषि दोनों साथ-साथ विकास कर सकते हैं, बड़े शहरों के साथ-साथ गांव भी विकास कर सकते हैं और कल्याणकारी उपायों के साथ-साथ सुधार भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर ‘रोजगारविहीन विकास’ का तमगा लगा दिया गया, जबकि सरकार ने मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से 7.28 करोड़ लोगों को रोजगार दिया। शाह ने यह भी कहा कि देश के करोड़ों लोगों के लिए रोजगारों का सृजन करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी सकार के पास करने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि पिछली सरकार ने ज्यादा कुछ नहीं किया।

अध्यक्ष ने कहा, भारत के प्रति दुनिया का नजरिया अब बदल गया है।

Continue Reading

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending