Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बाजार में मौजूद 50 करोड़ के नकली सिक्के, गैंग का भंडाफोड़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाले के गिरोह के सरगना उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप (50) को हरियाणा के कोंडली इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8,500 कीमत के 5 रुपये के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 1998 से अब तक करीब 50 करोड़ रुपए के नकली सिक्के भारत की अर्थव्यवस्था में उड़ेल दिए हैं। अभय प्रताप अपने भाई के साथ मिलकर देश में नकली सिक्कों का सबसे बड़ा गिरोह चला रहा था। इससे पहले भी इस गिरोह के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें लाखों के 5 और 10 रूपए के सिक्के बरामद किए गए थे।

नकली करेंसी के धंधे में उपकार और स्वीकार लूथरा कुख्यात नाम हैं। इन दोनों भाइयों को कई बार अरेस्ट किया गया लेकिन, हर बार सलाखों से बाहर निकलने के बाद अपने सिंडिकेट को चलाना शुरू कर देते हैं। यह गैंग लगभग पूरे उत्तर भारत में ऐक्टिव है। बीते कुछ सालों में दोनों भाइयों ने मिलकर 50 करोड़ रुपये तक के सिक्कों को ढालने का काम किया और उन्हें मार्केट में सर्क्युलेट करने का भी काम किया।

पूछताछ में दसवीं पास उपकार ने बताया कि वर्ष 1990 में उसने उत्तम नगर इलाके में ज्वैलरी की दुकान में काम किया था। चार महीने में काम छो?कर कप?े की दुकान शुरू की, लेकिन काम ठीक नहीं चला। 1997 में उसकी मुलाकात देहरादून निवासी गुलशन गंभीर से हुई और उसके जरिये उसने नकली सिक्के बनाने का गोरखधंधा शुरू किया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending