Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिशा पटानी का Hot, Sexy अवतार उड़ा देगा आपके होश

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर से आग लगा दी है। वजह है दिशा का बेहद हॉट सेक्सी फोटोशूट।

वैसे तो दिशा अक्सर अपने हॉट फोटोज के कारण सुर्खियों में रहतीं हैं लेकिन इस बार उनकी सेक्सी फिगर ने सभी को दीवाना बना दिया है। हाल ही में दिशा ने हार्पर्स बाजार और फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए ये फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

दिशा पटानी ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इंटरनेशनल स्टार जैकी चैन के साथ ‘कुंग फू’ फिल्म में भी वह नजर आ चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

फिलहाल दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिशा का हेयर स्टाइल भी बदला हुआ नजर आ रहा है।

बावजूद इसके दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ को लेकर सुर्खियों में रहता है। हालांकि दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं लेकिन अधिकांश मौकों पर दोनों साथ ही दिखते हैं। टाइगर और दिशा एक सॉन्ग बेफिक्रा में नजर आ चुके हैं। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के साथ उनके ब्रेकअप और लिंकअप्स की खबरें अक्सर बी- टाउन में चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले यह भी चर्चा थी कि दिशा पाटनी अपने डांस को और बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन फिलहाल इस ग्लैमरस फोटो शूट ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending