Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत, चीन सीमा विवाद कूटनीति के जरिए सुलझा सकते हैं : मंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)| रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को यहां कहा कि भारत तथा चीन को सीमा पर जारी गतिरोध कूटनीति के जरिए सुलझाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन को उस जगह पर बने रहना चाहिए, जहां वह अतीत में था। हालात के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि चीन को भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए और भारत का यही रुख है।

भामरे ने इंडिया टुडे टेलीविजन से कहा, इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यम से किया जाना चाहिए, जो हम चाहते हैं। चीन को अपने पहले की जगह (सीमा पर) पर बने रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, चीन भूटान के क्षेत्र में दाखिल हो रहा है..उन्हें भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए। सुरक्षा को लेकर यही हमारी चिंता और हमारा रुख है।

मंत्री ने कहा कि भूटान पहले ही कह चुका है कि चीन उसके क्षेत्र में घुस रहा है।

भामरे ने कहा, भूटान ने खुद कहा है, वहां के राजा ने एक बयान जारी किया है कि चीन हमारे क्षेत्र में घुस रहा है। भूटान जो कह रहा है उसे समझिए। इस तनाव को केवल कूटनीतिक माध्यम से हल किया जा सकता है। बातचीत की मेज पर हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

Continue Reading

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending