Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जीएसटी इफेक्ट : मिडिल क्लास पर पड़ी मार, महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू हो चुका है और अब इसका असर आम जनता की जेब पर नजर आने लगा है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं जिससे मिडिल क्लास को करारा झटका लगा है। अब लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए 32 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। यह दाम जीएसटी लागू होने और सब्सिडी में कटौती से बढ़ेंगे। नए दाम एक जुलाई से लागू हो चुके हैं।

जीएसटी के लागू होने से पहले कई राज्यों को एलपीजी के लिए टैक्स नहीं देना होता था, लेकिन कुछ राज्यों में इस पर 2-4 प्रतिशत का वैट लगता था, लेकिन अब क्योंकि एलपीजी को 5 फीसदी के स्लैब में रखा गया है, तो इसकी कीमत में 12-15 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा जून से ही एलपीजी की सब्सिडी में भी कुछ कटौती की गई है।

एक जुलाई से जीएसटी के लागू होने के कारण पहले दिन रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली अधिकांश कंपनियां सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की थी। यही कारण रहा कि दो जुलाई को अधिकांश एजेंसियों पर कतारें लगी थीं। सिलेंडर लेकर हॉकर जब घर पहुंचे तो गृहणियां चौंक गईं। पर्ची देखते ही बोलीं ऐसा जीएसटी किस काम का कि महंगाई बढ़ा दी।

हुआ यूं कि अगर जून तक किसी के पास 119 रुपये तक की सब्सिडी आती थी, तो अब उसे मात्र 107 रुपये ही सब्सिडी के रूप में मिले हैं। इसका मतलब जीएसटी और सब्सिडी के कारण आम आदमी की जेब पर सीधे तौर पर 30-32 रुपये का असर पड़ रहा है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending