Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जैन मुनि के कड़वे बोल- पाकिस्तान से ज्यादा गद्दार हमारे देश में

Published

on

Loading

सीकर। कड़वे प्रवचन के लिए मशहूर जैन मुनि तरुण सागर ने कहा है कि पाकिस्तान में जितने आतंकवादी नहीं हैं, उससे ज्यादा हमारे देश में गद्दार हैं। उनका कहना है कि भारत में बैठे हुए गद्दार भारत का ही खाते हैं लेकिन गाते पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा अपने माता पिता का देना चाहिए। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन्हें दान पुण्य के लिए किसी और के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे।

गुरुवार को पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि आतंकवादी हिंसा सबसे ज्यादा बुरी होती है। आतंकवादी कभी भी शेर की तरह सामने से प्रहार नहीं करते। वह तो भेडि़ए की तरह पीछे से हमला करते हैं।

जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि जिन नेताओं पर सुनवाई कर सजा सुनाई जाती है उन्हें चुनाव लडऩे का हक नहीं देना चाहिए और जिन नेताओं पर अपराधिक मामले चल रहे हैं तो उनपर पहले पूरी तरह से कार्रवाई की जानी चाहिए और परिणाम आने के बाद यह निश्चित करना चाहिए की अब उन्हें चुनाव लडऩा है या नहीं।

जैन मुनि ने देश में व्याप्त विसंगतियों पर चोट करते हुए कहा कि लोग कहते हैं भारत गरीब देश है, जबकि भारत गरीब नहीं है। मेरा मानना है कि देश में गरीबी नहीं गैर बराबरी है। उन्होंने अपने कड़वे प्रवचनों के सवाल पर कहा कि कड़वाहट उनके प्रवचनों में नहीं बल्कि समाज और लोगों के आपसी सम्बन्धों में घुल गई है। इसलिए उनके प्रवचन कड़वे लगते हैं।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending