Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वाराणसी में बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला से दरिंदगी, चौकीदार गिरफ्तार

Published

on

Loading

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में एक समाजसेवी संस्था के साथ काम कर रही फ्रांसीसी वृद्ध महिला के साथ संस्था के चौकीदार ने न केवल मारपीट की, बल्कि दुष्कर्म कर फरार हो गया। गुरुवार सुबह महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों की निगरानी में आरोपी चौकीदार ओमप्रकाश पटेल को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध रोहनिया थाने में दुराचार, हत्या का प्रयास, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताते हैं कि लगभग 65 वर्षीय वृद्धा 40 वर्षो से बनारस में रहकर शूलटंकेश्वर में समाजसेवी संस्था ‘किरण’ से जुड़कर समाजसेवा का काम कर रही थी। वह शूलटंकेश्वर के ही पास श्रीगंगे रिसोर्ट में किराए पर रहती थी, जिनकी सुरक्षा के लिए मिर्जापुर निवासी चौकीदार ओमप्रकाश सिंह को रखा गया था।

बुधवार देर रात चौकीदार ओमप्रकाश जबरदस्ती उनके कमरे में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिसका वृद्धा ने विरोध किया। इस पर चौकीदार ने वृद्धा की पिटाई की और दुष्कर्म किया। बुरी तरह पीटे जाने से महिला बेहोश हो गई। इसके बाद चौकीदार फरार हो गया।

गुरुवार सुबह महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसे महिला अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी और कबीरचौरा के जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़िता का हाल-चाल लिया।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending