अन्तर्राष्ट्रीय
गुटेरेस ने पाकिस्तान में हमले की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, 24 जून (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है और दोषियों को सजा देने की मांग की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महासचिव ने पीड़ितों के परिवारों के लिए अपनी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की।
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके कुर्रम की राजधानी पाराचिनार के एक बाजार में हुए दोहरे बम विस्फोटों में करीब 25 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
इसके अलावा शुक्रवार को ही पाकिस्तान के क्वेटा के पुलिस प्रमुख कार्यालय के पास की एक चौकी में विस्फोटक से लदे वाहन को घुसा दिया गया, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पाकिस्तान के लोगों, सरकार और आतंकवाद व कट्टरवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके प्रयासों के साथ एकजुटता जताई।
अभी तक किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अन्तर्राष्ट्रीय
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।
विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।
-
मुख्य समाचार10 hours ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल3 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
प्रादेशिक1 day ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल2 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल2 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल1 day ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला