प्रादेशिक
महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का आंदोलन हुआ हिंसक, गाड़ियां फूंकीं
मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। राज्य के ठाणे जिले के कल्याण में ठाणे-बदलापुर हाइवे पर किसानों का आंदोलन गुरुवार को हिंसा में तब्दील हो गया।
Maharashtra: Farmers protest turns violent on Thane-Badlapur highway, protesting farmers say their land is being acquired by MoD pic.twitter.com/b6VDUmhMmH
— ANI (@ANI) June 22, 2017
भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने आगजनी शुरू कर दी है। हाइवे पर पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी गई।
दोपहर बाद ठाणे पुलिस कमिश्नर ने इस हिंसा के दौरान 12 पुलिसवालों के घायल होने की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने अब हालात के काबू में रहने की भी बात कही।
#Visuals from Thane-Badlapur highway where farmers protest turned violent, farmers say their land is being acquired by MoD. #Maharashtra pic.twitter.com/X5TgogeoMU
— ANI (@ANI) June 22, 2017
ठाणे के कमिश्नर ने कहा कि कुछ गांववालों ने पुलिस टीम और डीसीपी पर हमला किया। इसके बाद पैलटगन का इस्तेमाल किया गया और इससे 4 गांववाले जख्मी हो गए।
उन्होंने बताया कि हिंसा बढ़ने की वजह से 12 पुलिसवाले भी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इलाके में धारा 144 या कर्फ्यू लगाए जाने से इनकार किया।
प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर जाम लगाया था। इसके अलावा किसानों और पुलिसवालों में झड़प की खबरें भी मिलीं। हालात काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस मौके पर भेजी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 17 गांवों के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। 10 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन हुए। इनमें ठाणे-बदलापुर हाइवे भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश
यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
बिजनेस3 days ago
जियो के नए ‘OTT स्ट्रीमिंग प्लान’ में आपको मिलेंगे 15 OTT ऐप, साथ में अनलिमिटेड डेटा का तोहफा
-
मनोरंजन1 day ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर