Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

योग दिवस : बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने लगाया ग्लैमर का तडक़ा

Published

on

Loading

 

मुंबई। तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को पूरे विश्व में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। अभिनेत्रियों ने तो योग दिवस में जमकर ग्लैमर का तडक़ा भी लगाया।

योग की आइकन बन चुकी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बहुत मुश्किल माना जाने वाला ‘बकासन’ किया। उन्होंने इसका विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें शिल्पा ने अपने दोनों हाथों पर अपने पूरे शरीर को बैलेंस कर रखा है।

बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक जोड़ी बिपाशा बासु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी सोशल मीडिया पर योग करते अपने कई फोटो पोस्ट किए। फोटो में दोनों जोड़े से आसन यानी ‘कपलासन’ करते नजर आ रहे हैं। बिपाशा और करण दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और अकसर साथ वर्कआउट करते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत एक खास अंदाज में योग करती हुई नजर आईं। कंगना सूर्य नारायण सिंह से योग की ट्रेनिंग लेती हैं।

तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर अपना पुराना फिगर पाने के लिए कई घंटे योग करती हैं। उनका यह प्रयास योग डे पर भी नजर आया।उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोरा और अमृता अरोरा को भी योग की ट्रेनिंग दी है।

 

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending