मनोरंजन
‘काला’ में रजनी के प्रतिद्वंदी बनेंगे नाना
चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)| अभिनेता नाना पाटेकर सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में मुख्य प्रतिद्वंदी का किरदार निभा रहे हैं। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, इस फिल्म में नाना एक सख्त, क्रूर राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रहे हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली भूमिका है। इसमें दर्शकों को उनके और रजनी सर के बीच का प्यार और तकरार देखने को मिलेगी।
फिल्म में रजनीकांत नाना की राजनीतिक पार्टी का विरोध करते हैं और मुंबई में तमिल लोगों के बराबर अधिकारों की मांग करते हैं।
मुंबई में फिल्म की एक भाग की शूटिंग के पूरा होने के बाद रजनीकांत अगले भाग की शूटिंग में शामिल होंगे।
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, समुथिराकानी और पंजक त्रिपाठी हैं।
इस परियोजना के जरिए रंजीत और रजनीकांत ‘कबाली’ के बाद एक बार फिर एक साथ काम कर रहे हैं।
धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और ऐसी अफवाह है कि वह इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं।
प्रादेशिक
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे
मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।
कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।
-
मुख्य समाचार12 hours ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल3 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
प्रादेशिक1 day ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल2 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल1 day ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल2 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ