Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी पत्रकार ने मोदी से पूछा, आप ट्विटर पर हैं?

Published

on

Loading

सेंट पीटर्सबर्ग, 2 जून (आईएएनएस)| अमेरिकी पत्रकार मेगन केली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेतुका सवाल पूछने पर दुनिया भर में ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। केली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या वह माइक्रोब्लागिंग साइट पर हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर तीन करोड़ से ज्यादा फालोवर हैं और वह दूसरे सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले राजनेता हैं।

केली (46) की मोदी से मुलाकात रूसी शहर में अपने एनबीसी शो के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से साक्षात्कार लेने के दौरान हुई।

एनबीसी चैनल ने शुक्रवार सुबह एक टीजर वीडियो प्रसारित किया, जिसमें केली सेंट पीटर्सबर्ग में कॉस्टेटिन पैलेस में रात्रिभोज में पुतिन और मोदी का स्वागत करती दिख रही हैं।

मोदी ने अमेरिकी पत्रकार को बताया कि उन्होंने केली की सेंट पीटर्सबर्ग की छाते वाली तस्वीर को देखा है, जिसे उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था।

इस पर केली ने कहा, ओह सच में क्या आपने देखा है? क्या आप ट्विटर पर हैं। इस पर थोड़ा असहज होकर मोदी ने ‘हां’ कहकर सिर हिलाया।

केली के इस प्रश्न पर लोगों ने ऑनलाइन कड़ी आलोचना की है। इसे लेकर केली पर अपना होमवर्क सही से नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है।

मोदी के ट्विटर पर 3.03 करोड़ फालोवर हैं। मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 3.12 करोड़ लाख फालोवर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले नेता हैं। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले लोगों की संपूर्ण सूची में उनका 35वां स्थान है।

अमेरिकी गायिका और गीतकार कैटी पेरी नंबर एक स्थान पर हैं, उनके 9.9 करोड़ फालोवर हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending