Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

UP Board 2017 Result : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्‍ट 9 जून को आएंगे

Published

on

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, up board,

Loading

इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (up board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 9 जून को घोषित किए जाएंगे। दो कक्षाओं के यह रिजल्ट 9 जून को दोपहर 12 बजे तक जारी हो सकते हैं। रिजल्ट की नवीनतम जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर मिलती रहेगी।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, up board,

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। जून के अगले सप्ताह तक सभी छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक साल 2017 में 10वीं और 12वीं में क्रमश: 3404715 व 2656319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 10वीं के 389658 व 12वीं के 204845 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। इस प्रकार 5466531 परीक्षार्थियों को उनके नतीजों का इंतजार है।

इसके अलावा स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://results.gov.in/ या http://upresults.nic.in/ पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर
सकते हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending